फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तिहरा हत्याकांड, बाथरूम में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन में सोमवार रात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घर से कोई सामान गायब नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस को आपसी रंजिश की वजह से हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग में कार्यरत अमित अपनी पत्नी दीपमाला (34), बेटे सक्षम (9) और बेटी शैली (2) के साथ मोहन गार्डन के जे ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर बतौर किरायेदार रहते थे।

सोमवार रात करीब सवा आठ बजे जब अमित घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में घुसते ही उसने देखा कि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन

बाथरूम में मिली बच्चों की लाश

दीपमाला की गला रेतकर हत्या की गई थी। अमित अपने बच्चों की तलाश करते हुए बाथरूम में पहुंचा, जहां दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे। उनके गले भी चाकू से रेते गए थे।

उसने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। हमलावरों की घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। मूलत: सहारनपुर निवासी अमित और दीपमाला के बीच कोई विवाद नहीं था। परिवार एक साल पहले ही इस मकान में आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें