फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर दिया तीन तलाक, पत्नी ने दूरी बनाई तो आरोपी देने लगा परिवार को धमकी

Tue, 30 Sep 2025 05:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक शख्स ने महिला को व्हाट्सएप कॉल कर तीन तलाक दे दिया। उसके बाद लगातार व्हाट्सएप पर मैसेज कर वह तीन तलाक देता रहा। परेशान होकर पीड़िता अनम मकबूल ने पति से दूरी बना ली। उसने पति का फोन उठाना बंद कर दिया। इस बात से आरोपी बुरी तरह चिढ़ गया।

विज्ञापन


उसके बाद उसने पीड़िता और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया गया।  

पुलिस के मुताबिक, अनम मकबूल परिवार के साथ जे-एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर में रहती हैं। दिसंबर 2022 को अनम की शादी किशनकुंज निवासी लक्ष्मी नगर निवासी दानिश सैफी से हुई थी। शादी के बाद से ही दानिश अनम और उसके परिवार को छोटी-छोटी बातों पर धमकाने लगा। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2024 में दानिश ने व्हाट्सएप कॉल कर पहली बार तीन तलाक दिया। उसके बाद कई बार व्हाट्सएप मैसेज और बोल कर तलाक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें