फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत विहार ट्रिपल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, ज्यादातर कॉल व्हाट्सएप से करती थी नर्स

Wed, 26 Jun 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार के तिहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी कातिलों का सुराग नहीं लगा है। जांच में पता लगा है कि हत्यारे बुजुर्ग माथुर दंपती और नर्स खुशबू नौटियाल का मोबाइल फोन ले गए हैं। इसके अलावा घर में कोई लूट नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती के छह-सात हजार रुपये घर में ही रखे मिल गए हैं। वे घर में ज्यादा कैश व ज्वेलरी नहीं रखते थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि खुशबू ज्यादातर कॉल व्हाट्स एप से करती थी। 

बुजुर्ग दंपती की नौकरानी बबली ने यह जानकारी दी। व्हाट्स एप कॉल करने से रिकॉर्ड नहीं बनता है, इस कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। पुलिस ने खुशबू के दोस्त कीतम को क्लीन चिट नहीं दी है। 
विज्ञापन


पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इलाके से पुलिस को चार से पांच सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक चालक व उसके पीछे बैठी महिला दिख रही है। 
 
विज्ञापन

एफआईआईबी कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी बाइक चालक व उसके पीछे बैठी महिला दिख रही है। वसंत एन्क्लेव में मकान नंबर 16 के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार का चेहरा हेलमेट का ढका दिख रहा है, जबकि महिला ने चेहरा कपड़े से ढका था। 

पुलिस के मुताबिक, रात के समय चेहरे को ढकने का कोई मतलब नहीं है। फुटेजों से पता लगा है कि बाइक सवार व पीछे बैठी महिला करीब तीन घंटे वसंत एन्क्लेव में रहे थे। बाइक करीब 11:30 बजे वसंत एन्क्लेव में घुसी और रात करीब पौने तीन बजे वापस चली गई। 

सीसीटीवी कैमरों में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर कैद नहीं हो पाया है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार जब वसंत एन्क्लेव में प्रवेश करता है तो उसने सफेद रंग की शर्ट पहनी है। जब वह बाहर जाता है उसने सफेद टी-शर्ट पहनी है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें