फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रो. वीके मल्होत्रा की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की पहली पुण्यतिथि पर बुधवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन संगठन, अनुशासन और सेवा का उदाहरण था। उन्होंने जनसंघ के समय से सक्रिय रहकर दिल्ली में पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने और आम लोगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अखिल भारतीय खेल परिषद और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ा। उनका जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें