फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तराखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एवं उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बडोनी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उत्तराखंड आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे अलग राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने उत्तराखंड की दोनों विधानसभाओं गैरसैंण और देहरादून में बडोनी की प्रतिमा लगाने की मांग भी रखी। इस अवसर पर राम सिंह रावत, लक्ष्मी रावत, रमेश नेगी, सुरेश सुयाल समेत अन्य लोगों ने बडोनी के योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने उत्तराखंड आंदोलन में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें