फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हर 10 में से एक भारतीय मानसिक विकार से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। देश में हर 10 में से करीब एक व्यक्ति किसी न किसी मानसिक विकार से प्रभावित है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य को केवल गंभीर बीमारी होने के बाद इलाज तक सीमित नहीं रखना चाहिए। समय रहते समस्या की पहचान, जांच और परामर्श को स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा बनाना जरूरी है। पूर्व इहबास प्रमुख और मनोचिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य के निदेशक प्रो. डॉ. निमेष जी देसाई ने मंगलवार को फ्रीडम फ्रॉम साइलेंट सफरिंग: मेंटल हेल्थ इन अर्बन इंडिया विषय पर आयोजित चर्चा में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश की करीब 10 से 12 प्रतिशत आबादी किसी न किसी मानसिक विकार से प्रभावित है। हालांकि, तनाव और मानसिक परेशानी का सामना करने वाले लोगों की संख्या इससे काफी ज्यादा है। डॉ. देसाई ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का दायरा काफी बड़ा है। इसमें रोजमर्रा के तनाव और मानसिक परेशानी से लेकर गंभीर और चिकित्सकीय रूप से पहचाने जाने वाले मानसिक विकार तक शामिल हैं। इसलिए स्वास्थ्य व्यवस्था का ध्यान केवल गंभीर मरीजों के इलाज पर नहीं होना चाहिए, बल्कि शुरुआत में ही परेशानी की पहचान करने पर भी जोर देना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें