फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मचान वाले बाबा को श्रद्धांजलि दी, पुजारी बाबा को महंत बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका में शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों ने महामंडलेश्वर पूज्यपाद श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी मचान वाले बाबा को श्रद्धांजलि दी। सभा का संचालन करते हुए महंत नवल किशोर दास महाराज ने ऐलान किया कि मचान वाले बाबा के शिष्य रामगोपाल दास महात्यागी पुजारी बाबा मंदिर के महंत और अरविंद दास महात्यागी महाराज को अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

सभा में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व बृजभूषण सिंह, विधायक रवि विशेष, पूर्व पार्षद अशोक जैन, राकेश कुमार, पार्षद किरण बाला, समाजसेवी कैलाश खंडेलवाल, पवन जलानी, मनोज गुप्ता श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे। इस मौके पर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मचान वाले बाबा ने 1975 में मंदिर के पुनर्निर्माण की नींव रखकर इसे भव्य स्वरूप दिया। उन्होंने अखंड कीर्तन, रामायण पाठ, कन्या पूजन और पर्व-त्योहारों की परंपराएं शुरू कीं। अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की स्थापना कर साधु-संतों, विद्यार्थियों व गरीबों को भोजन कराया व भूकंप, बाढ़ और कोरोना जैसी आपदाओं में राहत कार्य चलाए। उन्होंने देशभर में कई धार्मिक स्थलों की स्थापना और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। श्रद्धांजलि सभा में संतों और भक्तों ने उनके जीवन को सेवा और त्याग की प्रेरणा बताते हुए उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें