फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बसों में ई-टिकटिंग एप ‘चार्टर’ का ट्रायल पूरा

Wed, 23 Sep 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीटीसी बस
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने डीटीसी बसों में संपर्क रहित ई-टिकटिंग एप चार्टर के दूसरे चरण का ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। संभावना जताई गई है कि एप नवंबर के पहले सप्ताह तक सभी बसों में काम करना शुरू कर देगा। एप का ट्रायल एक विशेष टास्क फोर्स की निगरानी में किया गया है। इसमें परिवहन विभाग, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ शामिल थे। 

विज्ञापन


सितंबर के 7 से 21 तारीख तक चलने वाले दूसरे चरण के ट्रायल में दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के चार डिपो- दिलशाद गार्डन, कैर डिपो, कुशक नाला डिपो और सुनहरी पुल्ला डिपो के 60 से अधिक मार्गों को कवर किया गया है। साथ ही दिल्ली परिवहन निगम के  हसनपुर और गाजीपुर डिपो से 1 -1 रूट को कवर किया गया। इस 14 दिन की अवधि में एप के माध्यम से खरीदे गए कुल 51,644 टिकटों में से 79.4 प्रतिशत महिला यात्रियों के खरीदे मुफ्त पिंक टिकट शामिल हैं।  

ट्रायल के दौरान एप के माध्यम से औसतन 6 फीसदी टिकट खरीदे गए, जबकि एसी बसों में एप के माध्यम से 7 फीसदी टिकट खरीदे गए। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस एप को यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमने उन सभी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया है, जिन्हें हमने पिछले परीक्षणों में देखा था। टिकट खरीदने के लिए गैर-स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रणाली विकसित करने के साथ, दैनिक और मासिक पास को शामिल करने की प्रक्रिया में भी हैं।
विज्ञापन

   
आईआईटी दिल्ली ने विकसित किया है एप
चार्टरएप को आईआईटी, दिल्ली की सहायता से विकसित किया गया है। एप के पहले चरण का ट्रायल रूट नंबर 473 की सभी क्लस्टर बसों में तीन दिनों के लिए किया गया था। चार्टरएप को नवंबर 2020 के पहले सप्ताह तक सभी क्लस्टर और डीटीसी बसों में लागू किए जाने की संभावना है। 

गूगल प्लेस्टोर से कर सकते हैं डाउनलोग
गूगल प्लेस्टोर पर यह एप उपलब्ध है। यात्री चाहें तो ऐप URL प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9910096264 पर Hi लिख कर भी भेज सकते हैं। यात्री बस में चढ़ने के बाद इस मोबाइल एप के माध्यम से ई-टिकट ले सकते हैं। यदि कोई उपयोगकर्ता टिकट का किराया जानता है, तो वह एप में BY FARE पर क्लिक कर सकता है और बस का क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पैसे का भुगतान कर टिकट खरीद सकता है। यदि कोई यात्री रूट और गंतव्य को जानता है, तो वह BY DESTINATION पर क्लिक कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें