फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली में भारी बारिश के बाद पेड़ गिरा, दो ऑटो क्षतिग्रस्त चालक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के शाहपुर जाट इलाके में मंगलवार दोपहर एक विशाल पेड़ गिरने से वहां खड़े दो ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए और अगस्त क्रांति मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार, घटना के समय दोनों चालक दोपहर का भोजन करने गए थे, इसलिए सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के बाद दोपहर करीब एक बजे हौज खास थाने की ओर जाने वाली सड़क के पास पेड़ गिरा। ऑटो चालक अविनाश कुमार गुप्ता ने कहा, मैं खाना खाने गया था कि पेड़ गिर गया। ऑटो को 2-3 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस, यातायात कर्मियों और उद्यान विभाग ने पेड़ हटाने का काम शुरू किया, जिसके चलते अगस्त क्रांति मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग परिवर्तित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें