फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में बारिश से जलभराव, सीलमपुर से शिव विहार तक सड़कें डूबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में छिपा हादसों का खतरा
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सीलमपुर, शास्त्री पार्क, घोड़ा चौक, गामड़ी रोड, दयालपुर और शिव विहार समेत कई क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रास्ते की सही स्थिति का अंदाजा लगाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दयालपुर निवासी सुनील ने बताया कि पानी में गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई बाइक्स व स्कूटर पानी भरी सड़कों पर बीच रास्ते में बंद हो गए और चालकों को धक्का देकर वाहन निकालने पड़े। इससे उनके कपड़े और जूते भी कीचड़ से लतपत हो गए। कुछ लोगों को काफी देर सड़क किनारे खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री पार्क निवासी गोपाल ने कहा कि बारिश के बाद गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे वाहन चालक अचानक गड्ढों में फंस जाते हैं। वाहनों की रफ्तार धीमी होने से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जलभराव ने आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें