फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Travel : दिल्ली की तुलना में 15% सस्ती होगी नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा, यह है इसका कारण

Thu, 26 Oct 2023 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

वैट के कारण यात्रियों को 10 से 15 फीसदी तक लाभ मिलेगा। दिल्ली में हवाई जहाज के ईंधन पर वैट 25 फीसदी है जबकि यूपी ने इसे एक प्रतिशत कर रखा है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाेएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों को दिल्ली के बजाय कम पैसे खर्च करने होंगे। वैट के कारण यात्रियों को 10 से 15 फीसदी तक लाभ मिलेगा। दिल्ली में हवाई जहाज के ईंधन पर वैट 25 फीसदी है जबकि यूपी ने इसे एक प्रतिशत कर रखा है। इससे न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान में फायदा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक, यदि दिल्ली से लखनऊ के लिए हवाई यात्रा का टिकट 3500 रुपये का है तो वह यूपी से 2800 रुपये में मिल सकेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट के शुरू होने के छह साल बाद यहां से 1.04 लाख करोड़ रुपये सालाना आमदनी होगी। इससे यूपी सरकार और नोएडा-ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण को भी मुनाफा होगा। इसके साथ ही हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी भी होगी।

अधिकारियों के अनुसार, छह साल तक निर्माणकर्ता कंपनी अपनी लगाई गई राशि वसूलेगी। इसके बाद हर साल 1.04 लाख करोड़ रुपये हर साल आमदनी होगी। यह आमदनी एयरपोर्ट में सभी अंशधारकों में निवेश के अनुसार बंटेगी। इसमें 37.5 फीसदी यूपी सरकार, 37.5 फीसदी नोएडा प्राधिकरण, 12.5 फीसदी यमुना प्राधिकरण और 12.5 प्रतिशत ग्रेनो प्राधिकरण को मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन 2072 फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जबकि नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर छह रनवे तैयार हो रहे हैं। यहां से पहले दिन 65 उड़ान भरी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें