फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस महिला हत्याकांड : गुरदीप के खाते से मिले डेढ़ करोड़ रुपये, आरोपी का विदेशी कनेक्शन आया सामने

Thu, 26 Oct 2023 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

पुलिस आरोपी के पास से अब तक 3.60 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। जांच में पुलिस को आरोपी का विदेशी कनेक्शन मिला है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विस महिला लीना बर्जर हत्याकांड के आरोपी गुरदीप सिंह के एक बैंक खाते से करीब 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस आरोपी के पास से अब तक 3.60 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। जांच में पुलिस को आरोपी का विदेशी कनेक्शन मिला है। ऐसे में विदेश से पैसा आने की आशंका है। आरोपी के पास से इतनी मात्रा में रकम मिलने से पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गुरदीप से जब रकम के स्रोत के बारे में पूछा गया तो उसने दो वर्ष पहले सुभाष नगर में पुश्तैनी मकान बेचने की बात कही। हालांकि, पुलिस आरोपी के इस खुलासे पर ज्यादा विश्वास नहीं कर रही है। आरोपी काफी समय से कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बहुत ही शातिर है। वह बार-बार बयान बदल रहा है और हर आधे से एक घंटे में नई कहानी सुनाकर घुमा रहा है। ऐसे में पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन को खंगाल रही है। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत की देखरेख में पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ही गोपनीय तरीके से जांच कर रहे हैं। यही पुलिस अधिकारी ही आरोपी को कहीं भी ले जाते हैं। मंगलवार रात को भी आरोपी से एक बजे तक पूछताछ हुई थी। विक्रमजीत खुद आरोपी को मंगलवार शाम को किसी जगह ले गए थे।
विज्ञापन


दूतावास ने की लीना के स्विस नागरिक होने की पुष्टि
विदेशी महिला लीना बर्जर (30) की बुधवार को पहचान हो गई। स्विट्जरलैंड ने बुधवार को पुष्टि करते हुए कहा कि जिस महिला का शव तिलक नगर से मिला था, वह स्विस नागरिक थी। दूतावास के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

स्विट्जरलैंड दूतावास की ओर से मीडिया उप-प्रमुख वैलेन्टिन क्लिवाज ने मीडिया बताया कि एफडीएफए (संघीय विदेश विभाग) भारत में स्विस नागरिक की मौत की पुष्टि करता है। उन्होंने डाटा सुरक्षा और व्यक्तिगत गोपनीयता का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। लीना का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को एमसीडी स्कूल की दीवार के पास मिला था। उनके हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और ताला लगा हुआ था। शव को पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

शादी से इंकार पर दी वारदात अंजाम
पश्चिमी जिला पुलिस ने स्विस महिला की हत्या के आरोप में जनकपुरी निवासी गुरपीत सिंह (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लीना से गुरप्रीत शादी करना चाहता था, लेकिन लीना ने दूसरे लड़के का हवाला देकर गुरप्रीत को इंकार कर दिया था। गुरप्रीत के बुलावे पर लीना 11 अक्टूबर को दिल्ली आई थी। लीना जनकपुरी में एक होटल में रुकी थी। लीना के दिल्ली आते ही गुरप्रीत का मनमुटाव हो गया था। पुलिस को आरोपी के पास से लीना का पासपोर्ट और वीजा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें