फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन आराम से जा सकेंगे दिल्ली

Thu, 05 Feb 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात फरवरी को मतदान होगा। आशंका थी कि मतदान के लिए गुड़गांव से दिल्ली जाने वाली बस और मेट्रो सेवा पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। मगर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


लोग आम दिनों की तरह मतदान वाले दिन भी दिल्ली तक का सफर आराम से कर सकते हैं। गुड़गांव से दिल्ली और दिल्ली से गुड़गांव रोजाना एक लाख से अधिक लोग मेट्रो से सफर करते हैं।

वहीं गुड़गांव रोडवेज की बसों से भी रोजाना हजारों लोगों को दिल्ली आना जाना है। गुड़गांव रोडवेज के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद्र ने बताया कि दिल्ली चुनाव का रोडवेज की बसों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की तरह से सात फरवरी को भी बस सेवा जारी रहेगी। डीएमआरसी के मीडिया अधिकारी ने बताया कि मेट्रो सेवा भी रोजाना की तरह से जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें