फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में पट्टा फंसा, गेट पर लटका डॉगी

Tue, 02 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा खंड-2 की एक सोसायटी में सोमवार को एक डॉगी ब्रुजो का पट्टा लिफ्ट में फंस गया, जिसकी वजह से डॉगी करीब पांच मिनट गेट पर लटका रहा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद डॉगी की गले से पट्टा निकल गया। डॉगी के मालिक अगले फ्लोर पर उतरकर नीचे आए और फिर ऊपर ले गए।

ऋषभ पैराडाइज सोसायटी की तीसरी मंजिल पर डा. एसके गौतम रहते हैं। उन्होंने घर में लेब्राडोर डॉगी पाल रखा है। उसका नाम ब्रुजो है। सोमवार को दोपहर वह पत्नी के साथ ब्रुजो को घुमाने नीचे लाए थे।

घुमाने के बाद वह वापस लौट रहे थे। वह ब्रुजो को लेकर लिफ्ट में चढ़ गए। एक रेजिडेंट्स ने उसे पुचकारा तो वह बाहर आ गया। इसी बीच लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा.एसके गौतम ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने लगी। कुत्ता लिफ्ट के दरवाजे पर लटक गया। डा. एसके गौतम ने पट्टा खींचा तो पट्टा गले से निकल गया और कुत्ता बच गया।

पट्टा नहीं निकलता तो चली जाती ब्रुजो की जान
ब्रुजो जब लिफ्ट के बाहर रह गया और लिफ्ट ऊपर जाने लगी तो डा. एसके गौतम ने समझदारी दिखाते हुए पट्टा तेजी से खींचने लगे।

इसकी वजह से पट्टा गले में पड़ी बेल्ट से निकल गया। अगर पट्टा गले में फंस जाता तो ब्रुजो की दम घुटने से मौत हो जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें