फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर उमड़ी भीड़, नाकाफी साबित हुए परिवहन इंतजाम

Sat, 21 Oct 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
भाईदूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी में शनिवार को भाई दूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर उनके लंबे दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही बहनों के घर भाई के और भाई के बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


बहनों ने भाई के लिए एक से एक व्यंजन तैयार कर खिलाया। भाईयों ने बहनों को अपनी सामथ्र्य अनुसार उपहार भी दिया। परिधान से लेकर मोबाइल और लैपटॉप तक दिए गए।

भैयादूज पर भाईयों को टीका करने निकलीं बहनों को सुबह से ही भीड़ का सामना करना पड़ा। डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए छूट होने के कारण महिला यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व अन्य जिलों से दिल्ली जाने वाली महिलाए गुरुग्राम पहुंचकर डीटीसी बसों से आगे का सफर किया। वहीं, हरियाणा परिवहन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

बसों से लेकर ट्रेनों तक में हर जगह भीड़ से लोग परेशान रहे। सारी व्यवस्थाएं बौनी साबित हुईं। भाई-बहनों के घर आने-जाने के लिए ट्रेनों-बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में पैर रखना भी मुश्किल रहा। 

महिलाओं को लाइन में खड़ा होना पड़ा

कहीं भाई अपनी बहन के घर गया तो कहीं बहन अपने भाई के घर पहुंची। भाईयों को तिलक लगाकर बहनों ने यह त्योहार मनाया। साइबर सिटी से फरीदाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, पटौदी, सोनीपत और रोहतक आने-जाने वालों की संख्या अधिक रही।

बस में बैठने से पहले टिकट लेने के आदेश के कारण महिलाओं को लाइन में खड़ा होना पड़ा। टिकट खिड़कियों पर दिन भर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का रहा। जहां बसों के ऊपर बैठकर लोग यात्रा को मजबूर हुए।

रोडवेज बसों की कमी के मद्देनजर यात्रियों को निजी व प्राईवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पर्व के मौके पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्राईवेट वाहन चालकों की खूब चांदी रही।

निजी वामहन चालकों ने भी इस पर्व पर और दिनों की अपेक्षा अधिक कमाई की। मेट्रो भी भीड़ से अछूती नहीं रही। यहां पर यात्रियों को टोकन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। टोकन लेने के लिए एक घंटे का वक्त लगा। 
विज्ञापन

तिलक लगाकर मांगी भाईयों की लंबी उम्र की कामना -

भाई-बहन का एक दूसरे पर प्रति कितना अगाध प्रेम होता है इसका नजारा गुडग़ांव के घर-घर में दिखा। हर भाई ने अपनी बहन का दिल खोलकर स्वागत किया। एक से एक उपहार उन्हें भेंट किया।

बहनें पारंपरिक परिधानों में सजधज कर अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की। वहीं जिनके भाई घर से काफी दूर रहते हैं उन्हें बहनों ने काफी मिस किया। सेक्टर-15 निवासी प्रतिमा का कहना है उनका भाई दुबई रहता है वीडियों के माध्यम से बातचीत हुई।

भाई का भेजा हुआ उपहार उन्हें मिल गया है। मगर पास होते तो और बात होती। धार्मिक मान्यता के अनुसार भईया दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे।

यमुना ने अपने हाथों से उन्हें भोजन बनाकर खिलाया। यमराज ने खुश होकर बहन यमुना से कहा कि आज के दिन जो भाई, अपनी बहन के घर आकर भोजन करेगा वह यम के भय से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें