फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने मुश्किल कर दी मथुरा की राह!

Thu, 06 Feb 2014 07:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से मथुरा जाना मुश्किल हो गया है। लोग यहां से वहां एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा वाहन बदलकर किसी तरह मथुरा पहुंच और इस रूट के दूसरे गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इससे उन्हें पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ रहा है। यह मुश्किल किसी ओर के कारण नहीं बल्कि परिवहन मंत्री के निर्देशों के कारण है।

दरअसल, परिवहन मंत्री आफताब अहमद के निर्देश पर 22 दिन पहले गुड़गांव से मथुरा के बीच चलाई जा रही सेवा का रूट बदल दिया गया है। पहले यह सेवा गुड़गांव से सोहना, पलवल के रास्ते मथुरा जा रही थी। अब गुड़गांव से पटौदी, तावडू, नूह, होडल के रास्ते मथुरा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:जानलेवा साबित होने जा रहा है एक्सप्रेस वे पर ये फैसला!

रूट बदलाव के कारण इस रूट की दूरी बढ़ गई है। जिससे गुड़गांव के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। यह रूट इतना लंबा है कि इस रूट पर पूरा दिन सफर करने के बाद भी अगर यात्री मथुरा पहुंच जाने तो गनीमत जानिए। रूट पर जगह-जगह लगने वाला जाम और सड़कों की दशा के कारण तीन घंटे का सफर छह घंटे में भी पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


निरीक्षक रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि आधे से अधिक समय गाड़ियां जाम में खड़ी रहती है। जिससे तेल के खर्च में बढ़ोतरी हो गई है। कर्मचारियों को किलोमीटर के हिसाब से ओवर टाइम दिया जाता है, लेकिन इस रूट के चालक-परिचालक को इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे कोई भी इस रूट पर जाने को तैयार नहीं।

यह भी पढ़ें:हरियाणा में लांच हुई मुख्यमंत्री ‘शिक्षा-दीक्षा योजना’

आए दिन चालक-परिचालकों को धमका कर रूट पर भेजा जा रहा है। इस बीच गुड़गांव से सोहना, पलवल के बीच से मथुरा जाने वाले यात्रियों को बड़ी मुसीबत उठानी पड़ रही है। रोडवेज यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा अगर रूट शुरू करना था तो बदलाव की बजाय नया रूट शुरू किया जाता तो बेहतर रहता।

दूसरी ओर गुड़गांव से अकसर मथुरा जाने वाले राजकुमार गोयल, उमेश गर्ग, भूवनेश सहित बड़ी संख्या में यात्रियों ने रोडवेज के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह को पत्र लिख कर मथुरा तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। पत्र की कॉपी इन लोगों ने परिवहन मंत्री आफताब अहमद को भेजी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें