फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लिए फैंसी नंबर चाहिए, तो पढ़िए ये खबर

Thu, 09 Jan 2014 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट विभाग एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिससे लोगों कों उनके फैंसी कार नंबर मिल जाएंगे। इसके लिए विभाग के वेबसाइट पर एक खास कोना बनाया जाएगा, जहां पेमेंट और नंबर रिजर्व कराने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


दरअसल, बहुत सारे लोग अपने वाहनों पर 1111, 8888, 9191, 001 जैसे फैंसी नंबर प्लेट लगावाने के शौकीन हैं। इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है।

इसके लिए 3000 से 15000 रुपये तक का खर्च करना होगा। उसके बाद आप अपने वेहिकल पर पसंदीदा नंबर लगा सकते हैं।

फिलहाल ऐसे नंबर पाने के लिए एआरटीओ के पास आवेदन आते हैं। एआरटीओ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हर आने वाली नई सीरीज को बांट देते हैं, जिसमें बहुत सारे लोग अपने पसंद का नंबर लेने से वंचित रह जाते हैं।

इस सॉफ्टवेयर में फिलहाल 345 नंबर नंबरों की खास सूची है, जिसमें से आपको नंबर दिए जाने हैं।

ऑनलाइन टिकट आज से
उधर, नोएडा से लखनऊ के लिए पिछले महीने शुरू हुई बस सेवा में अब ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू होने जा रही है। आज से घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकेगी। नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी, लेकिन बुलंदशहर डिपो ने इस कमी को पूरा किया है।
विज्ञापन


नोएडा डिपो से रोजाना रात आठ बजे वाया यमुना एक्सप्रेसवे लखनऊ के लिए बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक ईटीएम मशीन की सेवा देने वाली कंपनी ट्राइमेक्स की वेबसाइट पर लॉगइन कर टिकट बुक कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें