अगर आपको नौ और 10 जनवरी को बस से सफर करना है तो घर से सोच समझकर निकलें। दो दिनों के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में यूपी रोडवेज यूनियन का प्रदर्शन होना है।
इसमें काफी संख्या में चालक व परिचालकों के भाग लेने के चलते बसों का संचालन गड़बड़ा सकता है।
यूनियन से जुड़े लोगों का कहना है कि काफी संख्या में चालक-परिचालक अवकाश लेकर प्रदर्शन में हिस्सा होने के लिए लखनऊ जाएंगे। कई डिपो से चालक व परिचालकों के जाने से बस सेवा पर असर पड़ेगा।
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि रजिस्टर्ड यूनियन के कुछ पदाधिकारियों के जाने से इसका असर बस संचालन पर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि संविदा पर नियुक्त किसी चालक व परिचालक ने अब तक अवकाश के लिए आवेदन नहीं किया है। साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर अलग से किसी भी चालक व परिचालक को छुट्टी नहीं दी जाएगी।