फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: किन्नर पर युवक मिलने का बना रहा था दबाव, विरोध करने पर पीटा, ट्रांसजेंडर ने नग्न होकर किया हंगामा

Tue, 05 Dec 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

गढ़ रोड स्थित खुर्जा पेच के बाहर मंगलवार शाम बाबूगढ़ निवासी किन्नर कहीं जा रही थी। इसी दौरान यहां मिले एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी व्यक्ति उसका पहले से परिचित था और किन्नर से मिलने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुर्जा पेच के बाहर गढ़ रोड पर किन्नर के साथ व्यक्ति ने पिटाई कर दी। किन्नर विरोध करते हुए नग्न हो गई और हंगामा कर दिया। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गढ़ रोड स्थित खुर्जा पेच के बाहर मंगलवार शाम बाबूगढ़ निवासी किन्नर कहीं जा रही थी। इसी दौरान यहां मिले एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी व्यक्ति उसका पहले से परिचित था और किन्नर से मिलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर व्यक्ति ने किन्नर की पिटाई कर दी।

जिसके विरोध में किन्नर से नग्न अवस्था में सडक़ पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे किन्नर को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।  
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में किन्नर ने बताया कि आरोपी उसका पुराना परिचित है और काफी दिनों से उससे मिलने और बात करने का दबाव बना रहा है। लेकिन वह उससे मिलना नहीं चाहती। मंगलवार शाम वह उससे खुर्जा पेच के बाहर अचानक मिल गया और साथ चलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें