फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 आईएएस बाहर, दो एलजी सचिवालय से जुड़े

Thu, 20 Feb 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हा गेया है। दिल्ली में तैनात चार आईएएस अफसरों को बाहर ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि दो दिल्ली, अंडमान-निकोबार सर्विसेज (दानिक्स) को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल कार्यालय में बढ़ते काम को देखते हुए दो दानिक्स अधिकारियों की तैनाती उपराज्यपाल सचिवालय में की गई है। साथ ही दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज (दास) कैडर के ग्रेड-एक, ग्रेड-दो, तीन और ग्रेड चार के करीब दो सौ से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं।

पढ़ें: 9 एसीपी सहित 104 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

बुधवार को जारी तबादला आदेश में आईएएस अरुण बरोका, जितेन्द्र नारायण, नंदिनी पालिवा और आशीष मोरे मिजोरम भेजा गया है। 2004 बैच की आईएएस गरिमा शर्मा को पूर्वी एमसीडी में उपायुक्त बनाकर भेजा गया है। सेंट्रल जिला के एडीएम वंशराज का ट्रांसफर उत्तर जिला एडीएम के तौर पर की गई है। वहीं अलीपुर के एसडीएम रजनीश कुमार सिंह को सेंट्रल जिला का एडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं अरविंद केजरीवाल की तरफ से तैनात किए गए मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव को भी हटाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। शहरी विकास विभाग के सचिव और स्थानीय निकाय निदेशक को हटाने, मुख्यमंत्री के सचिव पद पर तैनात रहे राजेन्द्र कुमार को दूसरी जगह भेजे जाने की भी चर्चाएं गरम हैं।

पढ़ें: डॉ. शाकिर हुसैन बने डायरेक्टर

स्वास्थ्य मंत्री के सचिव पद पर तैनात रहे डी. वर्मा और पर्यटन विभाग के विशेष सचिव डा. एके सिंगला को उपराज्यपाल सचिवालय में भेजा गया है। इसे उपराज्यपाल कार्यालय में सलाहकार नियुक्त नहीं करके अधिकारी बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। सेवा विभाग ने बुधवार को एक आदेश करके एक दर्जन खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, दो तहसीलदार, एवैटो और अधीक्षक स्तर के 46 अधिकारियों का ट्रांसफर एक साथ कर दिया है। वहीं दास कैडर ग्रेड-4 के 152 कर्मियों के ट्रांसफर के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें