अधिकारियों की नियुक्ति और ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार में विवाद फिर तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तानाशाही तरीके और बिजनेस लॉबी के दबाव में ट्रांसफर पोस्टिंग का आरोप लगाया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जो राह दिखाई थी उसी हिसाब से ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल उपराज्यपाल केपास भेजकर स्वीकृति लेते थे। सब कुछ सेवा विभाग में ठीक चल रहा था।
गत सप्ताह केंद्र सरकार के निर्देश पर उपराज्यपाल ने राज्य सरकार से पूछे बिना पांच अधिकारियों का ट्रांसफर बाहर कर दिया। उसी में वैट आयुक्त विजय कुमार भी शामिल हैं। इन्हें रोकने केलिए हमने कोशिश की थी।