फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन को भगाकर की शादी, हत्या कर लौट आया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला निवासी एक युवक अपनी चचेरी बहन को करीब एक माह पूर्व पानीपत से भगाकर ले आया और शादी करके परतापुर, मेरठ में रहने लगा।
विज्ञापन


युवक ने दो दिन पूर्व पत्नी (प्रेमिका) की हत्या कर दी और गांव में आकर अपने हाथ की नस काट लीं। शुक्रवार सुबह परतापुर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ले गई।

जानकारी के अनुसार गांव ट्याला निवासी रामकुमार का पुत्र दीपक अपने रिश्ते के चाचा कुंवरपाल के यहां पानीपत में पिछले काफी साल से रह रहा था।
Trending Videos

चचेरी बहन को भगाने पर निकाल दिया गया था गांव से

बताया गया कि दीपक कुंवरपाल की पुत्री को करीब एक माह पहले भगाकर ले आया था। वह मेरठ के परतापुर इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहा था।

इस दौरान वह कई बार गांव में आया भी था, लेकिन परिजनों की लोकलाज के कारण गांव में पंचायत आयोजित की और दीपक को गांव से निकाले जाने का फरमान सुना दिया।

तब से दंपति परतापुर में किराये का मकान लेकर रह रहा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व दीपक ने विवाद होने पर अपनी पत्नी (चचेरी बहन) की हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर परतापुर से ट्याला गांव आ गया।
विज्ञापन

गांव लौटकर काट ली नस

दीपक एक दिन पहले ही गांव आया था और उसने पत्नी की हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह अपने हाथ की नस काट ली। इस बात का परिजनों को पता चला तो उन्होंने दीपक से पूछताछ की।

तब दीपक ने अपनी प्रेमिका की हत्या की बात स्वीकार की। जिसके बाद परिजनों ने परतापुर पुलिस को सूचना दे दी। गांव ट्याला पहुंची परतापुर पुलिस दीपक को गिरफ्तार करके ले गई।

देहात एसओ विनोद पांडेय का कहना है कि संज्ञान में मामला नहीं है। घटनास्थल दूसरे जिले और थाने का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें