फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच साल से एक ही जगह जमे 52 वित्त अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों को पदोन्नति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में पांच साल या उससे अधिक समय से एक ही सीट पर जमे 52 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। साथ ही 19 वरिष्ठ लेखाधिकारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स बनाया गया है।
सरकार ने स्थानांतरण एवं पदस्थापन नीति के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 वरिष्ठ लेखाधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कहा कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देकर विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे वित्तीय निर्णय और अधिक प्रभावी ढंग से लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के भुगतान और वित्तीय प्रबंधन पर फोकस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रही है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता के उच्चतम मानकों पर आधारित हो। शासन में शिथिलता, लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। वित्त एवं लेखा विभाग में किया गया यह व्यापक फेरबदल कार्य संस्कृति को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें