फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन एरिया में 18 घंटे का ब्लैकआउट

Thu, 15 May 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट सिटी में लगातार हो रहे फाल्ट से बीते 24 घंटे में 18 घंटे ब्लैकआउट रहा। मंगलवार की पूरी रात लोगों को बिजली नहीं मिली और बुधवार दोपहर फिर बिजली चली गई। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार की रात महाराजपुर 220 केवीए सब-स्टेशन में कंडक्टर टूटने से फाल्ट आया और बुधवार को मुरादनगर 400केवीए सब-स्टेशन में फाल्ट बिजली बाधित रही।

मंगलवार की शाम सात बजे महाराजपुर सब-स्टेशन में दो बार फॉल्ट आया, जिसके बुधवार की सुबह सात बजे ठीक किया जा सका। ठीक 13 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हुई। दोपहर दो बजे मुरादनगर 400केवीए सब-स्टेशन में फाल्ट गया। जिससे पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही और शाम साढ़े सात बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।

ऐसे में बीते 24 घंटे के दौरान हॉट सिटी में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, कौशांबी, लाजपत नगर आदि कालोनियों में लोग के बिजली नहीं आने से परेशान रहे।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि मंगलवार के फाल्ट को रात नौ बजे ठीक कर लिया गया था लेकिन लाइन चालू करते ही दोबारा फाल्ट आ गया।

नहीं मिला पानी
टीएचए में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल की समस्या ने लोगों को खासा परेशान किया। मंगलवार की शाम बिजली जाने से समय से पहले पानी चला गया। जिसके बाद बुधवार की सुबह पानी चले जाने के बाद बिजली आई और शाम को पानी आने के वक्त भी बिजली नहीं रही।
विज्ञापन


नोएडा से दी इंदिरापुरम को बिजली
पावर कारपोरेशन ने इंदिरापुरम में बिजली व्यवस्था बनाने के लिए नोएडा से 40एमवीए बिजली लेकर एक-एक घंटे सभी खंडों में आपूर्ति की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें