फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज शौहर ने बनाया अपने बेडरूम का MMS

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद की एक महिला के फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर उसके अश्लील फोटोग्राफ और एमएमएस डाला गया है। इसके अलावा एमएमएस को पोर्न साइट्स पर भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि ये हरकत उसके पति की है। उसने एसएसपी से इसकी शिकायत की है। साथ ही फेसबुक पर डाले गए आपत्तिजनक फोटो भी शिकायती पत्र के साथ अटैच किए हैं।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। महिला प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। पति मोबाइल शॉप संचालक है। जून 2014 में उनकी शादी हुई थी।

महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था। अंतरंग पलों के फोटोग्राफ और एमएमएस बनाता था। विरोध करने पर पीटता था और उन्हें इंटरनेट और फेसबुक पर डालने की धमकी देता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये हरकत उसके पति ने ही की है

इसी वजह से उसका पति से विवाद चल रहा है। हाल ही में उसे परिचितों से जानकारी मिली कि उसका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसके अंतरंग पलों के फोटोग्राफ और अश्लील वीडियो उस पर डाली हुई हैं।

उसका दावा है कि उसने फेसबुक प्रोफाइल नहीं बनाया है, ये हरकत उसके पति ने ही की है, और कोई नहीं कर सकता। पति उसे बदनाम कर रहा है, समाज में उसे चरित्रहीन साबित करना चाहता है।

इस वजह से ऐसी हरकत कर रहा है। दूसरी तरफ, महिला का पति आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। उसका कहना है कि उसने ऐसा नहीं किया है। एसएसपी का कहना है कि एसएचओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें