25 एसआई को दी गई है ट्रेनिंग
दिल्ली पुलिस के 25 सब-इंस्पेक्टर(एसआई) को टूरिस्ट पुलिस की ट्रेनिंग दी गई है। इनको अंग्रेजी में बात करना, कुशल व्यवहार व सहायता करने की ट्रेनिंग दी गई है। इन एसआई को विदेशी मेहमानों के रूट, होटल व वेन्यू पर तैनात होने वाली पीसीआर वैन में तैनात किया जाएगा।
1000 कमांडो को आतंकी वारदात रोकने की ट्रेनिंग
उपनिदेशक (ट्रेनिंग) उमाशंकर ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दौरान किसी तरह की आतंकी व अन्य वारदात को रोकने व उसे निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के कमांडों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। करीब 600 कमांडों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कमांडों भी हैं। ट्रेनिंग के दौरान इन कमांडों को बताया गया है कि कैसे अंधेरे में कैसे निशाना लगाना है, दूरी पर कैसे निशाना लगाना है आदि बताया जा रहा है।
पहली बार दी गई है ट्रेनिंग
जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस के कमांडों को हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिये उतरने की ट्रेनिंग दी गई है। पुलिस उपायुक्त उमाशंकर ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कमांडों को हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिये नीचे उतरने की पहली बार ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा आतंकी हमला होने पर इमारत में कैसे घुसना है इसकी भी ट्रेनिंग दी गई है।
एक्सरे बैगेज का भी प्रशिक्षण
जी-20 सम्मेलन के समय जगह-जगह बैग चैक करने वाली एक्सरे मशीन चलेंगी। ये मशीन एयरपोर्ट, होटल, वेन्यू व अन्य जगहों पर लगाई हैं। एक साथ सभी जगहों पर एक्सरे बैगेज मशीन चलेंगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस के जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि विदेशी मेहमान को किसी तरह की दिक्कत न हो और उन्हें इंतजार नहीं करना पड़े। इंडिगो एयरलाईंस व ब्रिटिश स्कूल आदि से दिल्ली पुलिस के 10 इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग दिलवाई गई है। ये 10 इंस्पेक्टर मास्टर ट्रेनर बन गए हैं। इन इंस्पेक्टर ने आगे दिल्ली पुलिस के काफी जवानों को ट्रेनिंग दी गई। इस विशेष ट्रेनिंग में बताया गया है कि विदेशी मेहमानों से कैसे और किस तरीके से बात करनी है। सामान्य व्यवहार कैसा होना चाहिए।
जी-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेश पर दिल्ली पुलिस के जवानों को ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग से दिल्ली पुलिस के जवानों का व्यवहार उच्च श्रेणी का रहेगा। इससे दिल्ली पुलिस व देश के छवि बेहतर हो सकेगी। -उमाशंकर, उप-निदेशक (ट्रेनिंग) दिल्ली पुलिस