एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा है कि शुरुआत में दिल्ली में बफर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की जाएगी। जिसके तहत एनसीसीएफ की मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और धीरे-धीरे अधिक क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू प्लेस और ओखला में स्थित अपने दो खुदरा दुकानों के माध्यम से भी प्याज बेचेगा।
सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया है। इस वर्ष बफर के लिए 2 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी निर्णय लिया गया है। एनसीसीएफ ने ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्याज बेचने की भी योजना बनाई है, इसके लिए वह काम कर रहा है।