फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रभावित रहेंगी कई गाड़ियां

Sat, 11 Apr 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-मुजफ्फरनगर सेक्शन में काम के चलते यहां से कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। कईयों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इससे गाजियाबाद, मेरठ व मुजफ्फरनगर जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एएस नेगी का कहना है क इस बाबत रेलवे स्टेशनों पर नोटिस लगवाया गया है। साथ ही गाड़ियों के अनाउंसमेट करते रहने को कहा गया है।

नेगी ने बताया कि गाजियाबाद-मेरठ-मुज्जफरनगर सेक्शन में हाइट सब- वे बनाने का काम किया जाएगा। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को बंद करने का निर्णय लिया है। कुछ गाड़ियों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। इससे फरीदाबाद रूट की कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह 10:18 बजे इंदौर से देहरादूर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस रविवार को गाजियाबाद व मेरठ के रास्ते नहीं जाएगी। इस गाड़ी को दिल्ली, शाहदरा, शामली व टपरी के रास्ते जाएगी। 19 अप्रैल को भी यह गाड़ी मेरठ नहीं जाएगी।

ऐसे में गाजियाबाद व मेरठ जाने वालों को बांद्रा एक्सप्रेस या शाम को जाने वाली गोल्डन टैंपल से जाना बेहतर होगा। नेगी ने बताया कि देहरादून से बांद्रा जाने वाली 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक घंटे की देरी से आएगी।

रविवार को यह ट्रेन टपरी स्टेशन पर एक घंटे से अधिक देरी तक रुकी रहेगी। ओल्ड स्टेशन पर यह गाड़ी करीब दो घंटे की देरी से आएगी। उन्होंने गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन का स्टेट्स देखकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें