फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनका शौक जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Sun, 02 Feb 2014 02:37 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति का शौक जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


रुपए पैसे और दुर्लभ चित्रों के कलेक्शन की बात तो आपने भी सुनी होगी लेकिन इन्होंने रेल टिकट को सहेज कर रखा है। जो अपने आप में एक बेहतरीन निशानी और इतिहास का गवाह भी है।

बीते 47 सालों से दिल्ली-गाजियाबाद के दैनिक यात्रियों की आवाज उठाने वाले और दैनिक यात्री संघ के सचिव एमबी दुबे बिजनौरी के पास 38 साल पुराना रेलवे टिकट है।
विज्ञापन


यह टिकट बिना किसी नंबर और सीरीज का है। यह टिकट आज भी उनके पास सही सलामत है। उन्होंने बताया कि टिकट 35 पैसे का है। जिसमें 5 पैसे हॉल्ट का सरचार्ज भी शामिल है।
विज्ञापन


दो फरवरी 1976 को विवेक विहार हॉल्ट से साहिबाबाद रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए इसे खरीदा था। उस समय बिजनौरी उत्तर रेलवे की उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें