हैदराबाद में हुई 39वीं सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में फरीदाबाद की खिलाड़ी रेणू शर्मा ने दो खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी के बीच हुई थी। खिताब जीतने के साथ ही रेणू ऑल इंडिया लॉन टेनिस रैंकिंग में 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
रेणू टेनिस में मारिया शरापोवा को आदर्श मानती हैं। बल्लभगढ़ की कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली रेणू की यह पहली सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप थी।
गौरव सोलंकी का स्वागत
जिला खेल विभाग द्वारा सेक्टर-46 में संचालित बंशी विद्या निकेतन की बॉक्सिंग अकादमी में बैंकाक में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी गौरव का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता 25 से 30 जनवरी तक हुई थी। बॉक्सिंग कोच रमेश वर्मा ने बताया कि गौरव ने 52 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। फाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के बॉक्सर को हराया।