फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन ऊपर से गुजरी लेकिन महिला को खरोच तक नहीं आई

Wed, 01 Nov 2017 10:10 AM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मंगलवार को यहां हैरान करने वाली घटना हुई। मिर्गी का दौरा पड़ने से एक महिला रेल की पटरी पर गिर गई। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, पर उसे खरोंच तक नहीं आई। हालांकि गिरने से पटरी का कंकड़ उसके सिर में धंस गया। महिला को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इटावा के संतोषपुर पचार निवासी बृजेश कुमार नोएडा मेट्रो में जेसीबी चालक हैं। बृजेश की पत्नी नीता देवी मंगलवार को ट्रेन से जाने के लिए दादरी रेलवे स्टेशन पर गई थीं। वह प्लेटफार्म नंबर चार पर जाने के लिए रेलवे पटरी पैदल पार कर रही थीं, तभी मिर्गी का दौरा पड़ गया और वे पटरी पर गिर गईं।

इसी दौरान दिल्ली जाने वाली मुडवाड़ी एक्सप्रेस आ गई। नीता देवी पटरी के बीचोबीच पड़ी रहीं और ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। उन्हें खरोंच तक नहीं आई। जब नीता को दौरा पड़ा तो गिरने से कंकड़ उनके सिर में लगा और चोट आई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रेन की आवाज तेज होने के कारण इसका कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन - फोटो : वीडियो स्क्रीशॉट
ट्रेन गुजरने के बाद सूचना पाकर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीणा और स्टाफ वहां पहुंचे। महिला को उठाकर प्लेटफॉर्म पर लिटाया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। कुछ देर उनको होश आ गया।

​नीता देवी को सिर में लगी चोट का उपचार किया गया। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि यहां यह पहला वाकया है कि साड़ी पहने महिला भी बच गई। साड़ी का कोई भी हिस्सा ट्रेन में नहीं फंसा, जबकि ट्रेन आते समय गति इतनी होती है कि तेज झौंका लगता है। उससे साड़ी फंसने की पूरी आशंका रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें