फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने कुमार विश्वास से बनाई दूरी, वक्ताओं की सूची से नाम हटाया

Tue, 31 Oct 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kumar vishwas
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद की पांचवी बैठक से वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को किनारे कर दिया गया है। वहीं, इशारा भी कर दिया गया है कि अब ज्यादा देर तक विश्वास के साथ निभने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी ने पहले विश्वास को भाजपा व आरएसएस का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान का निलंबन रद्द कर दिया। फिर, विश्वास का नाम बैठक के वक्ताओं की सूची से बाहर कर दिया।

हालांकि, विश्वास अभी पार्टी के साथ बने रहने की बात कर रहे हैं। बकौल विश्वास, वक्ताओं की सूची से नाम हटाए जाने के बाद वह बैठक में कार्यकर्ता की हैसियत से शामिल होंगे। दूसरी तरफ इस मसले पर पार्टी का कोई नेता बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबतक की हुई सभी बैठकों में कुमार विश्वास ने संचालन किया है

कुमार विश्वास - फोटो : ANI
दरअसल, स्थापना के बाद से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की चार बैठकें हुईं हैं। कुमार विश्वास ने चारों बैठकों में मंच का संचालन किया था। दो नवंबर को अलीपुर में राष्ट्रीय परिषद की पांचवी बैठक होनी है। पार्टी ने बैठक में वक्ताओं की लिस्ट व शेड्यूल तैयार कर लिया है।

10.30 बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के स्वागत भाषण के साथ बैठक शुरू होगी। इसके बाद गोपाल राय संगठन के ढांचे और जनथापना दिवस के मौके पर 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताएंगे। फिर, संजय सिंह राष्ट्रीय स्तर के मसलों पर बात करेंगे। आशुतोष बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश  करेंगे। आखिर में करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा।

दूसरी तरफ संभव है कि बैठक में कुमार विश्वास पर आरएसएस व भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाने वाले आप विधायक अमानतुल्लाह खान का निलंबन रद्द करने का मसला भी उठे। इससे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के हंगामेदार होने का अंदेशा है। विश्वास ने बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की बात करते हुए कहा कि वह बैठक में शामिल होंगे। अगर उन्हें मौका मिला तो वह अपना पक्ष भी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें