आज से 10 अक्तूबर तक कई ट्रेनें नियंत्रित कर, रद्द या बदले मार्ग से चलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मथुरा और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू होने से दिल्ली-आगरा समेत कई रेल मार्गों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को नियंत्रित करने, रद्द करने, बदले मार्ग से चलाने और कुछ ट्रेनों की यात्रा मथुरा से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, आगरा मंडल के पलवल-मथुरा जंक्शन रेलखंड में अप, डाउन, तीसरी और चौथी रेल लाइनों की आवाजाही को अलग करने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके कारण 6 से 9 अक्तूबर के बीच कई ट्रेनें 20 से 110 मिनट तक देरी से चलेंगी। प्रभावित ट्रेनों में अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस (19326), शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग (20848), जम्मूतवी-पुणे (11078), फिरोजपुर कैंट-सिवनी (20424), अमृतसर-नागपुर (22126), भिवानी-मथुरा (14725), योगनगरी ऋषिकेश-पुरी (18478), हजरत निजामुद्दीन-कोटा (12060), अमृतसर-नांदेड़ (12716) और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर (12190) शामिल हैं। आगरा कैंट-पलवल (01941) और पलवल-आगरा कैंट (01942) का संचालन 10 अक्तूबर को रद्द रहेगा।
कई ट्रेनों के बदले मार्ग और समय
हजरत निजामुद्दीन-इंदौर (09310), हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग (22868), जम्मूतवी-पुणे (11078) और फिरोजपुर कैंट-सिवनी (20424) समेत कई ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। इनका मथुरा जंक्शन, भरतपुर, फरीदाबाद और राजा की मंडी पर ठहराव नहीं होगा। हजरत निजामुद्दीन-कोटा (12060) 10 अक्तूबर को 120 मिनट और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन (22209) 9 अक्तूबर को 150 मिनट देरी से रवाना होगी।