फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन चालक को पत्थर से बनाया निशाना, टूटा शीशा

Mon, 11 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार की शाम भी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लोको पायलट को निशाना बनाते हुए पत्थर मारा गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया, लेकिन सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। घटना रूंधी और पलवल स्टेशन के बीच की है।

पुणे से चलकर जम्मूतवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस रुंधी स्टेशन निकली ही थी कि रात करीब 7:40 बजे इंजन पर पत्थर आ लगा। इससे इंजन के बायीं तरफ का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि पत्थर लोको पायलट को नहीं लगा। चालक ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। चूंकि ट्रेन का पहला स्टॉपेज ओल्ड स्टेशन पर है। इसलिए आरपीएफ  को ट्रेन अटेंड करने के लिए कहा गया।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आईएस नागर ट्रेन के पहुंचने पर तुरंत इंजन पर पहुंचे और चालक मेवाराम से पूरी घटना की जानकारी ली। घटना की सही लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें