फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ट्रेनें फुल, कैसे जाएंगे होली पर घर?

Mon, 10 Mar 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर अगर घर जाने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की स्थिति पता कर ले। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। टिकट काउंटर पर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


17 मार्च तक किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। लखनऊ मेल, वाराणसी एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पद्मावत, पुरबिया, आनंद विहार-गोरखपुर, सद्भावना समेत कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन


पढ़ें: गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी

कुछ ट्रेनों में टिकट है भी तो 300 से अधिक वेटिंग है। पुरबिया ट्रेन में 482 वेटिंग है जबकि पद्मावत में 459 व फरक्का में 423 वेटिंग है।

इसी तरह लिच्छवी एक्सप्रेस में 356 व गोरखधाम में 195 वेटिंग टिकट मिल रही है। इस कारण पूर्वांचल की तरफ जाने वाले लोग असमंजस की स्थिति में हैं।

दिल्ली के आरक्षण केंद्र पर रिजर्वेशन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें