फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पटरी पर आ जाएगा ट्रैफिक

Wed, 12 Aug 2015 08:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-58 पर आठ दिन से जाम और डायवर्जन से परेशानी झेल रहे लोगों को बुधवार से राहत मिली। हाईवे के दोनों रूट दोपहर से ही वाहनों के लिए खोल दिए गए, जिन पर वाहन दौड़ने लगे।
विज्ञापन


हालांकि हाईवे पर प्रस्तावित डायवर्जन और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी की वजह से वाहनों की तादाद कम रही। बृहस्पतिवार से हाईवे का ट्रैफिक पूरी तरह से पटरी पर लौट आएगा।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि एनएच-58 पर दोपहर से ही बैरिकेडिंग हटा दी गई, क्योंकि कांवड़ियों की तादाद बहुत कम हो गई थी।

इसके बाद हल्केवाहन (कार-बाइक) हाईवे पर दौड़ने लगे। बृहस्पतिवार से सामान्य तौर पर ट्रैफिक चलने लगेगा। दूसरी तरफ, डायवर्जन के चलते बुधवार को भी एनएच-24 पर वाहनों का काफी दबाव रहा, वहां वाहन रेंग-रेंग कर चले। शहर में जीटी रोड को छोड़कर बाकी सड़कों पर वाहन सामान्य तौर पर चले।
विज्ञापन


गोशाला अंडरपास आज शाम से खोल दिया जाएगा
जलाभिषेक केचलते बंद गोशाला अंडरपास बृहस्पतिवार देर शाम से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे लाइनपार वालों को राहत मिलेगी। साथ ही उन लोगों को राहत मिलेगी, जो गोशाला अंडरपास से दिल्ली और नोएडा आते-जाते हैं।

जीटी रोड की बैरीकेडिंग हटा ली जाएंगी। हालांकि बुधवार को जीटी रोड पर लोगों को दिक्कत हुई। बैरीकेडिंग कर वाहन चौधरी मोड़ से ही रोके गए थे। इन वाहनों को ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से नीचे की तरफ से नहीं जाने दिया जा रहा। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर वन-वे चल रहा है।

फिलहाल विजयनगर की तरफ से शहर आने वाले और शहर से गोशाला अंडरपास होकर नोएडा-दिल्ली और विजयनगर से आने-जाने वाले लोगों को करीब 10 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

मेरठ रोड केकट खोलने से मिलेगी तीन लाख आबादी को राहत
कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 के बंद किए गए कुछ कट बृहस्पतिवार से खोल दिए जाएंगे। इससे शहर से अलग-थलग पड़ी करीब तीन लाख आबादी शहर से जुड़ जाएगी।

पिछले एक सप्ताह से हाईवे कट बंद होने से नंदग्राम, सेवानगर, घूकना, दीनदयालपुरी, हिंडन विहार, सिहानी, मोरटी, गढ़ी और भट्टा नंबर-5 आदि कालोनियों के लोगों का शहर आने का रास्ते बंद हो गए थे। उन्हें शहर आने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।

हेलीकॉप्टर से हुई निगरानी
आतंकी हमले के अंदेशे केचलते बुधवार दोपहर गाजियाबाद में कांवड़ मार्ग की हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। इसकेअलावा शहर में भी हेलीकॉप्टर से कई राउंड लिए गए।

बता दें कि मेरठ जोन की पुलिस को तीन दिन के लिए पवन हंस का हेलीकॉप्टर मिला था। हर दिन दो-दो घंटे उससे निगरानी की जानी थी। हेलीकॉप्टर दिल्ली शहादरा से परतापुर मेरठ हवाई पट्टी पर उतरता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें