इस रूट से बसें वापस जाएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और अशोका रोड होकर जाएंगी। भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड और अपर रिज रोड होकर वापस जाएंगी।
मंडी हाउस और फिरोजशाह रोड से कनॉट प्लेस जाने वाले बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म हो जाएंगी और केजी मार्ग होकर वापस जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह बीटिंग रिट्रीट की तरफ आने से बचें। लोग राजपथ, विजय चौक और पार्लियामेंट हाउस की तरफ आने से बचें।
उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास दोपहर दो बजे से लेकर रात साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।