फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पानी समझकर पीया ये द्रव पदार्थ कि चली गई जान..

Mon, 29 Jan 2018 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
water
विज्ञापन

पूर्वी जिले के पांडव नगर इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में पानी की जगह गलती से थिनर पी लिया। कुछ ही देर में छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो बड़ी बहन ने पड़ोसियों की मदद से छात्रा को एलबीएस में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान रविवार सुबह छात्रा की मौत हो गई।  पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक गुलिस्तां (19) अपने परिवार के साथ शशि गार्डन में रहती थी।

उसके पिता दीन मोहम्मद की इलाके में पेंट व अन्य सामान की दुकान है। गुलिस्तां पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। दो दिन पूर्व हापुड़ में दीन मोहम्मद के रिश्तेदार की मौत हो गई। पूरा परिवार हापुड़ गया हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुलिस्तां को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया

water
गुलिस्तां व उसकी बड़ी बहन हुस्नों व एक भाई घर पर रुका हुआ था। शनिवार दोपहर गुलिस्तां स्कूल से घर पहुंची। उसने खाना खाकर घर में पानी की बोतल ढूंढना शुरू किया।

घर में रखी उसे एक बोतल में उसने पानी की तरह कुछ तरल पदार्थ देखा और गुलिस्तां पानी समझकर उसे पी गई। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हुस्नों ने अपने माता-पिता को सूचना दी।

गुलिस्तां को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। इधर इलाज के दौरान रविवार तड़के गुलिस्तां ने दम तोड़ दिया।

पूछताछ के दौरान दीन मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि जाने पूर्व वह दुकान का कुछ सामान घर पर रख गया था। उसमें थिनर की बोतलें भी थीं और गुलिस्ता ने गलती से उसे पी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें