फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से कई मार्गों पर थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कारण पटेल चौक, अशोक रोड व जनपथ लेन में वाहनों की कतार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को हुए प्रदर्शन का असर आसपास की सड़कों पर भी दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पटेल चौक, अशोक रोड और जनपथ लेन समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर के समय इन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सबसे अधिक धीमी रही और कई स्थानों पर लंबी कतारें नजर आईं।
पटेल चौक के पास प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अशोक रोड पर भी पुलिस की तैनाती और बैरिकेडिंग के कारण यातायात सामान्य नहीं रहा। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही सीमित किए जाने से आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपथ लेन में भी वाहन चालकों को रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था का असर संसद मार्ग, जंतर-मंतर रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग और कनॉट प्लेस के आसपास भी दिखाई दिया। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें