फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिना पीयूसीसी के एक दिन में कटे 3746 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने 2,743, परिवहन विभाग ने काटे 316 चालान
विज्ञापन

-प्रदूषण नियंत्रण के विशेष अभियान में कुल 210 प्रवर्तन टीमें तैनात, सीएम ने की मॉनिटरिंग


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के चल रहे वाहनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सख्त कार्रवाई कर एक दिन में 3,746 चालान काटे गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2,743, परिवहन विभाग ने 316 और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सिस्टम से 687 चालान किए। इस सख्ती के चलते सड़कों पर वाहन कम नजर आए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इसकी मॉनिटरिंग की और मंत्रिमंडल के साथ हालात की समीक्षा की। विभिन्न विभागों से मिले फीडबैक के आधार पर माना कि लागू उपायों का जमीन पर सकारात्मक असर दिख रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेशों के तहत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण पूरी सख्ती से लागू किया जा रहा है। राजधानी भर में सघन जांच अभियान के लिए कुल 210 प्रवर्तन टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 126 टीमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और 84 टीमें परिवहन विभाग की हैं। ग्रेप नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 363 और परिवहन विभाग ने 34 चालान किए। यानी इस श्रेणी में कुल 397 चालान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें