फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वीडियो कैमरे से ट्रैफिक कंट्रोल करेगी पुलिस 

Sun, 23 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साइबर सिटी की ट्रैफिक पुलिस अब आधुनिक वीडियो कैमरों से लैस होने जा रही है। इंग्लैंड से आयात किए गए कैमरों में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर इंडिया कंपनी द्वारा शनिवार को पुलिस को ये वीडियो कैमरे उपलब्ध कराए गए। पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने  इन कैमरों को ट्रैफिक पुलिस को सौंपा।

अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना आपको महंगा पड़ सकता है। चालान कटने पर अब आप पुलिसकर्मी पर आरोप लगाकर शिकायत नहीं कर सकते। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिस आधुनिक तकनीक के कैमरे इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन


ये कैमरे साइज में छोटे तथा काफी मजबूत हैं तथा इन्हें क्लिप की सहायता से आसानी से वर्दी पर लगाया जा सकता है, जिससे ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले व्यक्ति की वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

विदेशों में कई जगह इनका प्रयोग इस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। इनके प्रयोग से सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम जनता को भी काफी फायदा होगा। इस मौके पर पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार, वाई. पूरण कुमार, होंडा कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। 
 
कैमरे के प्रयोग से होने वाले फायदे 
- कैमरों के प्रयोग से पुलिसकर्मियों और आमजन में एक-दूसरे के प्रति व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
- इनके प्रयोग से सड़क सुरक्षा में और अधिक सुधार होगा।
- ट्रैफिक के सुचारू संचालन में भी सुधार होगा।
- ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के मौके से सबूत मिल सकेंगे।
- आमजन द्वारा दी जाने वाली झूठी शिकायतों में कमी आएगी।
- ड्यूटी के प्रति पुलिसकर्मियों की जवाबदेही, परफोर्मेंस, पारदर्शिता में सकारात्मक इजाफा होगा।
 
तकनीकी जानकारी
इन कैमरों में 2 इंच साइज की कलर स्क्रीन लगी है, जिसे क्लिप की मदद से वर्दी पर लगा सकेंगे। वर्दी पर कैमरा लगा दिखाई देने पर आमजन को लगेगा कि उसकी रिकॉर्डिंग हो रही है तो उससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। बाद में कभी भी इस रिकॉर्डिंग को देखकर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा किए गए उल्लंघन के बारे जानकारी ली जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो कैमरे से रिकॉर्डिंग देखकर उसकी समीक्षा की जा सकती है। इस रिकॉर्डिंग से जागरूकता अभियान व शिक्षात्मक गतिविधियों में प्रयोग किया जा सकेगा।

एचडी वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा 
कैमरों में फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। वजन में 150 ग्राम से भी हल्का है तथा साइज में भी काफी छोटा होने के कारण आसानी से वर्दी पर लगाया जा सकता है। कैमरे से 100 डिग्री तक के एरिया में आसानी से देखा जा सकता है। यह किसी भी मौसम में काम कर सकता है। 10 घंटे की रिकॉर्डिंग सुविधा सहित इसे बिना चार्ज किए 6 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें से किसी भी रिकॉर्डिंग को न तो डिलीट किया जा सकता है और न ही इसमें कोई परिवर्तन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें