फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: किसी के लिए राहत तो किसी के लिए आफत बनी बारिश, ट्रैफिक जाम; फ्लाइटें प्रभावित

Wed, 31 Jul 2024 08:29 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, कई इलाकों में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं बारिश से जगह-जगह ट्रैफिक भी जाम हुआ है। साथ ही फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं।
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से उमस और पसीने से बेहाल लोगों को राहत मिली है। बीते दिनों से न के बराबर बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा था। वहीं, कई इलाकों में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं बारिश से जगह-जगह ट्रैफिक भी जाम हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 10 फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया है। 
 

भारी बारिश के कारण नई दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में यातायात जाम हो गया है।
 


दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, कर्तव्य पथ से दृश्य।
 

विज्ञापन

दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 उड़ानों में किया गया बदलाव
भारी बारिश के कारण बुधवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।  एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण साढ़े नौ बजे हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इनमें से आठ को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयरलाइंस ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। विस्तारा ने कहा कि पुणे से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके998 को दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया है। एयर इंडिया ने कहा, "मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे हवाईअड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमे यातायात और जलभराव के कारण आवाजाही में देरी हो सकती है।"

इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे पास सीधे स्वर्ग से एक विशेष घोषणा है! बारिश के देवताओं ने आज रात दिल्ली को अपने आशीर्वाद से नहलाने का फैसला किया है। परिणामस्वरूप, हम पूरी रात भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।" 

गुरुग्राम साइबर सिटी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
गुरुग्राम साइबर सिटी में बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

साथ ही बुधवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी सामान्य रहा। जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 117 दर्ज किया गया। इसके अलावा विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 110, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 144, सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 दर्ज किया गया।

बाराखंबा मेट्रो स्टेशन में घुसा पानी

बाराखंबा मेट्रो स्टेशन में पानी घुस गया। पानी घुसने से यात्रियों को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में धरनास्थल पर हुआ जलभराव

राजेंद्र नगर में जहां पर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। भारी बारिश के कारण वहां भी जलभराव हो गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें