फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर हत्याकांड: साले और जेजेपी नेता के भाई ने रची थी साजिश, पत्नी ने अदालत में दर्ज कराए बयान

Wed, 31 Jul 2024 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सुखबीर की एक सितंबर 2022 को साले चमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पर लगे गंभीर आरोपों के आधार पर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखबीर हत्याकांड में पत्नी पुष्पा ने अदालत में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई चमन ने जेजेपी नेता रोहतास खटाना के भाई जोगिंदर खटाना के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची थी। सुखबीर की पत्नी पुष्पा सोहना नगर परिषद वार्ड दो की पार्षद हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत में चल रही है। कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर भी आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया था। भाजपा नेता सुखबीर की एक सितंबर 2022 को दोपहर के 3.30 बजे सदर बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास एक शोरूम से कपड़े खरीदने के दौरान सुखबीर के ही साले चमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पर लगे गंभीर आरोपों के आधार पर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें