फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से पहले दिल्ली में लगा जाम: बाजारों के आसपास थमे वाहनों के पहिये, मुख्य मार्गों पर भी थमी रफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 08:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

बृहस्पतिवार को धनतेरस की खरीदारी के लिए दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। चांदनी चौक, करोल बाग सहित कई बाजारों और आईटीओ, लोधी रोड जैसे मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लगा। इससे खरीदारों और दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
सड़क पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। दोपहर बाद खरीदारों की संख्या और बढ़ गई। इसका असर बाजारों तक पहुंचने वाली सड़कों पर भी दिखाई दिया। कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कहीं गाड़ियां रुक-रुककर चलती रहीं तो कहीं लोगों को कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में काफी समय लग गया। शाम को दफ्तरों से घर लौटने वाले लोगों के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया। खरीदारी के लिए निकले लोगों के साथ रोजाना सफर करने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos

चांदनी चौक, करोल बाग, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन और कमला नगर में त्योहार की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। इन बाजारों के आसपास सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। कई जगह पार्किंग की जगह नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को गाड़ी खड़ी करने के लिए काफी देर तक जगह तलाशनी पड़ी। इससे बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कश्मीरी गेट और हौज खास के आसपास भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजारों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी जाम
बाजारों के अलावा रोजाना आवाजाही वाले रास्तों पर भी लोगों को राहत नहीं मिली। आईटीओ, लोधी रोड, साउथ एक्सटेंशन और धौला कुआं के आसपास वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोधी रोड पर फ्लाईओवर के पास भी गाड़ियों की भीड़ रही। एम्स से सराय काले खां के बीच बारापुला रास्ते पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े। दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले लोगों को भी रास्ते में परेशानी हुई। त्योहार के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर पूरे शहर की आवाजाही पर पड़ा। खरीदारी के लिए निकले लोगों के साथ दफ्तर और अन्य कामों से लौट रहे लोगों को भी जाम में फंसना पड़ा। कई जगह लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें