फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आफताब की सुरक्षा पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब, हत्यारोपी को मिल रही धमकियां

Thu, 05 Nov 2026 07:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को जेल में मिल रही धमकियों पर तिहाड़ जेल अधीक्षक को तलब किया। कोर्ट ने छह नवंबर तक सुरक्षा रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को जेल में मिल रही धमकियों के मामले में तिहाड़ जेल के अधीक्षक को तलब किया है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक से पूछा है कि आफताब की सुरक्षा के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। उन्हें छह नवंबर को कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी की अदालत ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान आफताब के वकील अक्षय भंडारी ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद भी उसे दूसरे कैदियों से धमकियां मिल रही हैं। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। छह नवंबर को आफताब को भी वीडियो कॉल के जरिये अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले दो नवंबर को आफताब ने अदालत को बताया था कि जेल में कुछ कैदी उसे करीब 10 दिनों से धमका रहे हैं।
विज्ञापन

वे जुगाड़ से बनाए गए हथियारों से उसका चेहरा काटने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। उसने जेल नंबर 4ए में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि जरूरत पड़ने पर आफताब को दूसरे कैदियों से अलग वार्ड या सेल में रखा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें