फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक इंस्पेक्टर की त्वरित कार्रवाई से सड़क हदासे में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की जान बच गई। पीड़ित को समय से अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसकी जान बच गई। दिल्ली ट्रैफिक की नार्थन रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव अमबस्त ने बताया कि यह घटना 2 मई की देर रात की है। जब नॉर्दर्न रेंज के इंस्पेक्टर और नरेला सर्किल के टीआई यशपाल भाटी रात 10.30 से 11 बजे के बीच ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर से लौट रहे थे और उन्होंने बुराड़ी फ्लाईओवर पर एक स्कूरी सवार को डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। इंस्पेक्टर भाटी ने सिपाही साहदेव के साथ तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल को सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

बाद में घायल की पहचान बाद में पश्चिम विनोद नगर निवासी विनोद चंद्र पुजारी के रूप में हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों से संपर्क करने के भी प्रयास किए। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पुजारी की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि समय पर की गई मदद उसकी जान बचाने में अहम साबित हुई। घायल के परिवार वालों ने उत्तरी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्रवाई के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है और उनकी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें