फरीदाबाद के नंगला एंक्लेव में मंगलवार रात एक ट्रैक्टर के नीचे आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने काफी हंगामा किया और पुलिस की जिप्सी को भी नुकसान पहुंचाया।
फरीदाबाद में रफ्तार का कहर यूं ही जारी है। रोजाना हो रहे हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है।
ट्रैक्टर और डंपर यहां सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। घटना से नाराज लोगों ने देर रात तक हंगामा किया।