यमुना में झाग
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली में जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहे हैं उसका असर अब प्रदूषण पर दिखने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हवा की गति कम हो रही है। तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में कुछ जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है इसको देखते हुए विशेष कार्य योजना बनाने के लिए आज लोकल अधिकारियों की बैठक 1 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। जिससे विपरीत मौसम में भी हम हॉटस्पॉट की बेहतर निगरानी कर सकें।'