फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन के लिए धक्के खा रहे हैं बुजुर्ग

Tue, 20 Oct 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका व इससे आस-पास के सैकड़ों पेंशन धारक पिछले छह माह से विभागीय उदासीनता एवं बैंकों की कार्यप्रणाली के चलते पेंशन के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते पेंशन धारकों में सरकार तथा विभाग के प्रति नाराजगी बनी हुई है। वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की सूरत में पीड़ित लोगों ने स्थानीय एसडीएम से पेंशन दिलाने की गुहार लगाई है।

बता दें कि हाल ही में सरकार ने ‘थारी पेंशन थारे हाथ’ नामक योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत पेंशन धारकों को उनके खाते में सीधे पेंशन देने की योजना थी, लेकिन इसके बावजूद भी विधवा तथा बुढ़ापा पेंशन पात्रों के खाते में पिछले चार माह से पेंशन नहीं आई है।
विज्ञापन


जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। पेंशन धारक नन्नुराम, धनमती शकुंतला, दयाचंद, हूरीदेवी, सोहनलाल सहित कई बुजुर्गों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता व बैंकों की कार्यप्रणाली के चलते उन्हें आए दिन पेंशन पाने के लिए बैंकों तथा सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पर पड़ रहे हैं।

इस मामले के संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ पेंशन धारकों ने अपने खाते अपडेट नहीं कराए हैं इसलिए यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा संबंधित लोगों के वार्ड पार्षद को भी पत्र लिखकर लोगों के खाते खुलवाने तथा उन्हें अपडेट कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें