फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट एक, हक जता रहे कई: चार साल पहले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 28 लाख में था खरीदा, घर पर आ रहे वसूली वाले

Thu, 04 Jan 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पीड़ित महेश चंद का कहना है कि इस मामले में अधिक जानकारी करने पर पता चला कि बिल्डर ने बैंक और फाइनेंस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर एक साथ कई फ्लैट पर ऋण लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम की मिडोज विस्टा सोसायटी में रहने वाले सेवानिवृत एसआई महेश चंद के फ्लैट पर पहले से आईसीआईसीआई बैंक और एक फाइनेंस कंपनी से लाखों का ऋण ले लिया गया। महेश चंद का आरोप है कि बिल्डर और बैंक व फाइनेंस कंपनियों की मिलीभगत से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ऋण लिए गए हैं। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मधुबन बापूधाम थाने में बिल्डर कंपनी वेल्यू इंफ्राकॉन के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, आईसीआईसीआई बैंक की करोलबाग ब्रांच के प्रबंधक व अन्य कर्मचारी, पिरामिल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंधक व कर्मचारी, राहुल ओझा, नीरज कुमार वर्मा, सौरभ अग्रवाल और विनीता केशरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महेश चंद त्यागी ने बताया कि सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने मोरटा की मिडोज विस्टा सोसायटी में मार्च 2019 में 28 लाख रुपये में विनीता केसरवानी से फ्लैट लिया था। फ्लैट लेने के बाद उन्होंने उस पर कब्जा लिया। मार्च 2023 में आईसीआईसीआई बैंक के कुछ कर्मचारी आए और उन्होंने बताया कि फ्लैट पर नीरज कुमार वर्मा के नाम पर 42 लाख रुपये का ऋण है। जिस पर वह कब्जा करने के लिए आए हैं। फिर 15 दिन बाद पिरामिल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस नोएडा से बताया गया कि सौरभ अग्रवाल के नाम पर 45 लाख रुपये का ऋण है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ऋण लेते समय दिखाया गया कम क्षेत्रफल
महेश चंद का कहना है कि इस मामले में अधिक जानकारी करने पर पता चला कि बिल्डर ने बैंक और फाइनेंस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर एक साथ कई फ्लैट पर ऋण लिया गया है। उनका कहना है कि उनके फ्लैट का क्षेत्रफल 1660 वर्ग गज है जबकि ऋण में फ्लैट 1650 वर्ग गज दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें